Table of Contents
Toggleकंप्यूटर नेटवर्क की आवश्यकता
![](https://balramsinghcomputerknowledge.com/wp-content/uploads/2023/03/safer-internet-1024x1024.jpg)
हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में (Need of Computer Network in Hindi – कंप्यूटर नेटवर्क की आवश्यकता) के बारें
में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा
पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू
करते हैं :-BALRAM SINGH
for home page click under line above, if you want to learn designing you should CANVA . Best for designing.
आज के समय में कंप्यूटर नेटवर्क बहुत ही महत्वपूर्ण है। बहुत सारें
कार्यों को करने के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। नीचे आपको इसके
बारें में बताया गया है-
1- To Share Computer Files (कंप्यूटर फाइलों को शेयर करने के लिए)
![](https://balramsinghcomputerknowledge.com/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-design-1-1024x1024.jpg)
कंप्यूटर नेटवर्क के द्वारा कोई भी यूज़र एक डिवाइस से दूसरी
डिवाइसमें फाइल और डेटा को शेयर कर सकता है। कंप्यूटर नेटवर्क
का इस्तेमाल कंपनियों के द्वारा फाइलों को बहुत सारें कर्मचारियों
(employee) के बीच शेयर करने के लिए किया जाता है।
2- To share Hardware Device (हार्डवेयर डिवाइस को शेयर करने के लिए)
![](https://balramsinghcomputerknowledge.com/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-design-2-1024x1024.jpg)
कंप्यूटर नेटवर्क यूजर को प्रिंटर, स्कैनर, सीडी–रोम ड्राइव (CD-ROM Drive),
और हार्ड ड्राइव आदि हार्डवेयर डिवाइस को शेयर करने में मदद करता है।
कंप्यूटर नेटवर्क के बिना डिवाइस को
शेयर करना संभव नहीं होता।
3- Application sharing (एप्लीकेशन को शेयर करने के लिए)
![](https://balramsinghcomputerknowledge.com/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-design-3-1024x1024.jpg)
कंप्यूटर नेटवर्क का इस्तेमाल कंप्यूटर की applications को शेयर करने के
लिए किया जाता है।
कंप्यूटर नेटवर्क यूजर को एक डिवाइस से दुसरे डिवाइस में एप्लीकेशन को
शेयर करने में मदद
करते है। इसके अलावा यह क्लाइंट और सर्वर एप्लीकेशन को लागू
(implement) करने में मदद
करते हैं।
4- Communication (कम्युनिकेशन के लिए)
![](https://balramsinghcomputerknowledge.com/wp-content/uploads/2023/03/Communication-1024x1024.jpg)
कंप्यूटर नेटवर्क एक यूजर को दुसरे यूजर के साथ कम्युनिकेशन करने में मदद
करता है। इसमें यूजर ईमेल, वॉयस कॉल, वीडियो कॉन्फ्रेसिंग और text मैसेज
के माध्यम से कम्युनिकेशन कर सकता है और चीज़ो को आपस में एक दुसरे के
साथ शेयर कर सकता है।
5- Gaming (गेम खेलने के लिए)
![](https://balramsinghcomputerknowledge.com/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-design-4-1024x1024.jpg)
आज के समय में बहुत से प्रकार के नेटवर्क गेम उपलब्ध है जो यूजर को किसी
भी स्थान से गेम खेलने में मदद करते है। कंप्यूटर नेटवक gamers के लिए
लोकप्रिय होते है जिनका उपयोग वह गेम को किसी भी स्थान से एक्सेस करने
के लिए करते है।
6- Voice over IP
![](https://balramsinghcomputerknowledge.com/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-design-5-1024x1024.jpg)
इसे शार्ट फॉर्म में VOIP कहते है। यह एक प्रोटोकॉल है जिसका उपयोग
दूरसंचार (telecommunications) के लिए किया जाता है। ऐसा करने के लिए
यह PSTN के स्थान पर इंटरनेट प्रोटोकॉल (IP) का उपयोग करता है। यह यूजर
को टेलीफोन कॉल करने या वॉयस डेटा भेजने में मदद करता है।
7- Resource sharing (रिसोर्स को शेयर करने किए)
![](https://balramsinghcomputerknowledge.com/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-design-6-1024x1024.jpg)
कंप्यूटर नेटवर्क कंप्यूटर के resources (संसाधनों) को शेयर करने में मदद
करते है जिनमे मॉडेम, स्कैनर, FAX और प्रिंटर जैसे डिवाइस शामिल होते है।
8- Internet access (इंटरनेट एक्सेस)
![](https://balramsinghcomputerknowledge.com/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-design-7-1024x1024.jpg)
कंप्यूटर नेटवर्क यूजर को इंटरनेट एक्सेस करने में मदद करता है जिसके
कारण हम इंटरनेट का उपयोग कर पाते है। इंटरनेट का उपयोग करके हम
सूचनाओं और डेटा को आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान में ट्रांसफर या भेज
सकते है।
9- E-Commerce (ई-कॉमर्स)
![](https://balramsinghcomputerknowledge.com/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-design-8-1024x1024.jpg)
E-Commerce का पूरा नाम electronic commerce होता है। कंप्यूटर
नेटवर्क हमे इंटरनेट को एक्सेस करने में मदद करता है और हम इंटरनेट के
माध्यम से प्रोडक्ट और सेवाओं (service) को ऑनलाइन दुनिया के किसी भी
कोने में बेच सकते है। कंप्यूटर नेटवर्क हमारे बिज़नेस को बढ़ाने में और उसे
ऑनलाइन ले जाने में मदद करता है।
10- Entertainment (मनोरंजन के लिए)
![](https://balramsinghcomputerknowledge.com/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-design-9-1024x1024.jpg)
कंप्यूटर नेटवर्क के माध्यम से हम मनोरंजन से सबंधित कार्यक्रमों को देख पाते
है जिनमे गाने सुनना, ऑनलाइन वीडियो देखना और गेम खेलना शामिल है। यह
सभी कंप्यूटर नेटवर्क के कारण सम्भव हो पाता है।
11- Improve Communication Speed & Accuracy (कम्युनिकेशन की स्पीड और सटीकता को बेहतर करने के लिए)
![](https://balramsinghcomputerknowledge.com/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-design-10-1024x1024.jpg)
कंप्यूटर नेटवर्क कम्युनिकेशन की गति को बढ़ाने और उनकी सटीकता
(accuracy) बढ़ाने में मदद करता है जिसके कारण यूजर तेज गति के साथ डेटा
और फाइलों को शेयर कर पाता है।
12- To reduce the cost of data transfer (डेटा ट्रांसफर की कीमत को कम करने के लिए)
![](https://balramsinghcomputerknowledge.com/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-design-11-1024x1024.jpg)
यदि आप कंप्यूटर नेटवर्क से जुड़े कंप्यूटर का उपयोग करके डेटा और फाइलों
को शेयर करते है तो इसमें बहुत कम खर्चा आता है। यह अन्य तरीको से सस्ता
होता है। उदहारण के लिए कंप्यूटर नेटवर्क टेलीग्राम की तुलना में कम खर्चीले
होते है।
Network क्या है?
![](https://balramsinghcomputerknowledge.com/wp-content/uploads/2023/03/computer-network-1024x1024.jpg)
- जब किसी एक computer से दूसरे computer को connect किया जाता है। तो उसे हम नेटवर्क कहते है। आसान शब्दों में कहें तो, “किसी computer में दो या दो से ज्यादा computers का जुड़ना network कहलाता है ।
- नेटवर्क के द्वारा computers आपस में data और information को एक दूसरे के साथ share करते हैं|
- एक नेटवर्क wire and wirelessदोनों तरीके से बनाया जा सकता है|
- नेटवर्क में computers को जोड़ने की इतनी ज्यादा क्षमता होती है कि एक कोने से दुनिया के हर कोने तक devices को connect किया जा सकता है।
कंप्यूटर नेटवर्क के प्रकार
![](https://balramsinghcomputerknowledge.com/wp-content/uploads/2023/03/TYPES-OF-NETWORK-1024x1024.jpg)
नेटवर्क के प्रकार – Network के निम्नलिखित 5 प्रकार होते हैं :-
- LAN
- MAN
- WAN
- PAN
- HAN
LAN (Local area network)
![](https://balramsinghcomputerknowledge.com/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-design-12-1024x1024.jpg)
- LAN का पूरा नाम लॉकल एरिया नेटवर्क होता है।
- LAN वह network होता है जिसका इस्तेमाल एक छोटे area (क्षेत्र) के computers या devices को आपस में जोड़ने के लिए किया जाता है। जैसे कि – office, school, college आदि में।
- इस तरह के network आपको school, colleges, office आदि में देखने को मिल जाते है।
- दूसरे नेटवर्क की तुलना में LAN को create करना बहुत ही सस्ता होता है।
- LAN का इस्तेमाल data को share करने, data को store करने तथा document को print करने के लिए किया जाता है।
- LAN को बनाने के लिए बहुत बड़े software का इस्तेमाल नहीं किया जाता। LAN में कंप्यूटरों को आपस मे जोड़ने के लिए hub switch, network adapter, router औरinternet cable का प्रयोग होता है।
- इसमें data transfer की speed बहुत ज्यादा होती है।
Advantages of LAN – LAN के फायदे
इसके फायदे नीचे दिए गए हैं।
- इसमे एक computer से दुसरे computer में data को बड़ी ही आसानी से शेयर कर सकते है।
- इसके द्वारा हम Internet को भी share कर सकते है।
- इसके द्वारा software program को share कर सकते है।
- इसमे communication बहुत easy और fast होता है।
- LAN समय की बचत करता है।
- LAN को बनाना काफी ज्यादा आसान होता है।
- Local Area Network में आप एक समय पर 1000 से भी ज्यादा computer को आपस में connect कर सकते है।
Disadvantages of LAN – LAN के नुक़सान
इसके नुकसान निम्नलिखित है-
- इस network में virusया malware फैलने का खतरा रहता है।
- LAN का area बहुत ही छोटा होता है इसलिए हम छोटे एरिया में ही Data को share कर सकते है।
- इसमें Server Area के crash होने की संभावना बनी रहती है।
- LAN को maintain करना ज्यादा मुश्किल होता है।
- इसमें security अच्छी नहीं होती है। अर्थात इसको hack कर पाना आसान होता है।
- इस तरह के network को maintain करके रखना काफी ज्यादा मुश्किल होता है।
- इसे setup करना मुश्किल है।
MAN (Metropolitan Area Network)
![](https://balramsinghcomputerknowledge.com/wp-content/uploads/2023/03/MAN-1024x1024.jpg)
- MAN का पूरा नाम मेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क है।
- MAN का area (क्षेत्र) LAN से बड़ा होता है परंतु WAN से छोटा होता है।
- MAN नेटवर्क LAN की तरह ही होता है परंतु MAN का एरिया बड़ा होता है।
- MAN वह network होता है जो एक शहर में बहुत सारे computers को आपस में जोड़ता है।
उदाहरण के लिए – मान लीजिये आपके पास दिल्ली के अंदर अलग-
अलग जगह पर बहुत सारे computers है। अब आप चाहते है कि
आपके एक network से ये सभी कंप्यूटर connect हो जाए। तो ऐसे में
आपको MAN network की ज़रूरत पड़ेगी। यानी एक network जो
बहुत सारे computers को एक जगह से ही connect कर सकता है।
- MAN network की रेंज 10 KM से लेकर 100Km के आसपास होती है।
इसका मतलब आप एक network की मदद से 100 km के area को
cover कर सकते है। जो की अपने आप में काफी ज्यादा है। MAN
network का इस्तेमाल ज्यादा area को cover करने के लिए ही किया
जाता है। MAN network का सबसे अच्छा उदाहरण cable network
है। आपने अक्सर अपने घरो में T.V के अंदर cable network देखे होंगे।
- एक MAN network को खुद एक organization या firm के द्वारा
बनाया जाता है। क्योकि firm या organization ही अपने branch को
connect करने के लिया इस network को बनाती है। इस network का
owner कोई एक व्यक्ति नहीं होता। क्योकि इस network की
ownership public और private दोनों होती है। उदाहरण के लिए बैंक
की सभी branches को जोड़ने के लिए MAN का इस्तेमाल किया जाता
है।
MAN में इस्तेमाल होने वाले protocols हैं- RS-232, Frame Relay, ATM, ISDN OC-3, और ADSLआदि।
.
Advantages of MAN – MAN के फायदे:-
इसके लाभ निम्नलिखित हैं-
- यह ज्यादा दूरी को cover करता है।
- यह LAN के मुकाबले कम expensive है।
- इस network की मदद से आप emails program को share कर सकते है।
- इस network की speed काफी ज्यादा अच्छी होती है।
- इस network की मदद से आप internet को share कर सकते है।
- LAN को MAN network में easily convert किया जा सकता है।
- इसमें आपको security काफी अच्छी मिलती है।
Disadvantages of MAN – MAN के नुकसान :-
इसके नुकसान निम्न है-
- इस network को manage करना काफी ज्यादा मुश्किल है।
- इसकी Internet speed अलग अलग हो सकती है।
- इसमें security होने के बावजूद hackers के attack होते रहते है।
- इसको setup करना काफी ज्यादा मुश्किल काम है।
- MAN network के setup के लिए technical लोगो की जरूरत होती है।
- इस network में ज्यादा wire की requirement होती है।
WAN (Wide Area Network)
![](https://balramsinghcomputerknowledge.com/wp-content/uploads/2023/03/WAN-1024x1024.jpg)
- WAN का पूरा नाम वाइड एरिया नेटवर्क होता है।
- WAN वह network होता है जो दुनिया के हर computer और devices को आपस में जोड़ता है। इसे हम international network भी कहते है।
क्योकि यह नेटवर्क state to state और country to country की
connectivity के लिए होते है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण internet
है। दुनिया के किसी भी कोने से आप internet को access कर सकते है।
- एक एक country को दुसरे country के network से जोड़ने के लिए इस
network का use किया जाता है। ये दुनिया का सबसे बड़ा network भी
माना जाता है। जो की पूरी दुनिया के computers को connect करता
है। इस network को LAN of LANS के नाम से भी जाना जाता है।
- इस network की सबसे बड़ी खासियत यह है की यह बड़े area को
cover करता है। इसके अलावा इसका Data Rate भी ज्यादा है। WAN
network भी दो प्रकार के होते है। 1. Enterprise WAN और 2. Global
WAN
- WAN network से connect होने वाले ज्यादातर कंप्यूटर public
network का इस्तेमाल करते है ।
- इस network को install करने में काफी ज्यादा पैसो का खर्च आता है।
इसके अलावा इसको maintain करके रखना भी काफी ज्यादा मुश्किल
होता है। जो कम्पनिया ये network provide करती है। उनको हम
Network Service Provider कहते है.
- इस network में data transmission की speed थोड़ी slow होती है।
इस network को चलाने के लिए SONET, Frame Relay और ATM
आदि technology का use किया जाता है।
- WAN का एरिया LAN और MAN से काफी ज्यादा बड़ा होता है।
- Wide area network का इस्तेमाल business, education और government के क्षेत्र में ज्यादा किया जाता है।
Advantages of WAN – WAN के फायदे:-
इसके फायदे नीचे दिए गए हैं।
1.यह नेटवर्क बहुत बड़े area को cover करता है।
- यह Centralized Data system को maintain करके रखता है।
- इसमें Data और files दोनों ही updated रहते है।
- ढेर सारे application और messages को आप इस network में share कर सकते है।
- इस network में आप software और resources को आसानी से share कर सकते है।
- WAN नेटवर्क global business के लिए फायदेमंद होते है।
- इस network में workload आसानी से distribute हो जाता है।
- इसकी bandwidth बहुत ही ज्यादा उच्च (high) होती है।
Disadvantages of WAN के नुकसान :-
इसकी हानियाँ निम्नलिखित हैं-
बिना antivirus औरFirewell के इस network को चलाना मुश्किल है।
- इस network को setup करने में काफी ज्यादा खर्चा आता है।
- WAN network में troubleshooting की problem देखने को मिलती है।
- इस network में server down होने की समस्या बनी रहती है।
- इस network को maintain करना काफी ज्यादा मुश्किल है।
PAN (Personal Area Network)
![](https://balramsinghcomputerknowledge.com/wp-content/uploads/2023/03/APersonal-Area-Networkdd-a-heading-1-1024x1024.jpg)
- PAN का पूरा नाम पर्सनल एरिया नेटवर्क है।
- Personal Area Network एक ऐसा नेटवर्क होता है जो पहले से ही
devices के साथ connected रहता है।
- इस network की range काफी ज्यादा छोटी होती है। इस network को
केवल एक ही person के द्वारा use किया जा सकता है। इसकी रेंज 10
मीटर तक ही होती है।
- PAN के द्वारा personal कंप्यूटर को ही connect किया जाता है इसलिए
इसे personal area network कहते हैं।
- ये network कुछ ही devices को allow करता है।
जैसे computer ,smart phone,smart watch etc
- इस नेटवर्क की खोज Thomas Zimmerman ने की थी।
Advantages of PAN in Hindi – PAN के फायदे:-
इसके लाभ निम्न होते है:-
- इसमें अलग से किसी network को connect करने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
- इसके network को आपके अलावा कोई दूसरा व्यक्ति use नहीं कर सकता।
- ये network किसी भी तरह के data को transfer कर सकते है।
- इस network को use करना काफी ज्यादा आसान होता है।
- इस network को setup करने में ज्यादा खर्चा नहीं आता।
Disadvantages of PAN:– PAN की हानियाँ:-
इसके नुकसान नीचे दिए है।
- PAN नेटवर्क की range काफी ज्यादा काम होती है।
- एक समय पर इस network को केवल एक ही इंसान use कर सकता है।
- इसमें Data transfer की speed काफी ज्यादा slow होती है।
- ये नेटवर्क कमजोर signa आने पर crash हो जाते है।
HAN (Home Area Network)
![](https://balramsinghcomputerknowledge.com/wp-content/uploads/2023/03/Add-a-heading-1024x1024.jpg)
- HAN की फुल फॉर्म “होम एरिया नेटवर्क” है।
- अगर एक ही घर में सभी लोग एक ही network का इस्तेमाल करते है।
तो उन्हें हम HAN network कहते है।
- ये network बिलकुल भी personal नहीं होते क्योकि इनका use कोई
एक व्यक्ति नहीं करता।
- इस नेटवर्क के द्वारा हम घर की सभी devices जैसे कि- कंप्यूटर,
लैपटॉप, स्मार्ट फ़ोन आदि को connect कर सकते हैं।
- इस नेटवर्क की रेंज 100 मीटर से कम होती है।
- HAN को create करने के लिए modem और router का प्रयोग किया जाता है।
Advantages of HAN – HAN के फायदे:-
1.घर के किसी भी कोने में बैठकर आप इस network को access कर सकते है।
2.इसके द्वारा आप video को देखने के साथ साथ live streaming भी कर सकते है।
3.घर के किसी भी कोने में बैठकर data को transfer कर सकते है।
4.घर के सभी लोग इस network का use कर सकते है।
Disadvantages of HAN के नुक़सान:-
1.HAN network की range बहुत ही कम है लगभग 100 मीटर।
2.इसमें file और data को transfer करने में काफी ज्यादा समय लगता है।
3.कभी कभी network का server भी down हो जाता है।
नेटवर्क का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इसका मुख्य उद्देश्य एक ही होता है computers and Internet को आपस में जोड़ना और आपस में data को शेयर करना |
Thank you so much for sharing their thoughts and insights, and express appreciation for their hard work and dedication in creating valuable content.
thanks
very nice information & it is very knowledgeful.keep it up
nice post .Thanks for your information
Very valuable information 👍
nice